फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 10 दिवसीय गुरमत ज्ञान सिखलाई शिविर का समापन

Sun, 08 Jun 2025 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केलाखेड़ा। गुरुद्वारा साहिब में शनिवार को दस दिवसीय गुरमत ज्ञान सिखलाई शिविर के समापन पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


केलाखेड़ा स्थित गुरुद्वारा साहिब में बीती 28 मई से उत्तराखंड सिख मिशन धर्म प्रचार कमेटी अमृतसर और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से दस दिवसीय गुरमत ज्ञान सिखलाई शिविर आयोजित किया गया था। इसमें शिक्षकों ने 50 प्रतिभागियों को पंजाबी भाषा, गुरमुखी लिपि, सिख इतिहास, गुरु इतिहास, सिख रहत मर्यादा, गुरुबाणी का पाठ, संगीत, दुमाला और दस्तार सजाने के साथ सिख धर्म की विस्तृत जानकारी दी। शनिवार को शिविर के समापन पर गुरुद्वारा साहिब में विशेष धार्मिक दीवान सजाए गए। इसमें बच्चों ने कविताएं, शबद, गुरबाणी कीर्तन कर गुरु महिमा का गुणगान किया।
इस दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के उत्तराखंड प्रचारक भाई हरजिंदर सिंह ने बताया कि कैंप में गांव बेरिया दौलत, सरकड़ी, जोधावाला, बाजपुर आदि स्थानों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से शिक्षकों, सेवादारों को सिरोपा और प्रतिभागी बच्चों को उपहार स्वरूप शिक्षण सामग्री देकर सम्मानित किया गया। वहां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह, ग्रंथी कुलदीप सिंह, बलबीर सिंह, अजीत सिंह, सरदूल सिंह, अमरजीत कौर, मनदीप कौर, सरनजीत कौर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें