फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर के मैनेजर का अपहरण, 50 लाख की फिरौती मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। आवास विकास स्थित कैंडिड इमिग्रेशन आईईएलटीएस कोचिंग सेंटर के मैनेजर सतवंत सिंह का दिनदहाड़े अपहरण कर 50 लाख की फिरौती मांगने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने देर रात सितारगंज से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पीलीभीत (यूपी) के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सतवंत सिंह मूल रूप से जिला रामपुर के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर को सतवंत किसी काम से बैंक गए थे। करीब तीन बजे बाद से उनसे कोचिंग और परिवार वालों का संपर्क नहीं हो पाया। कुछ देर बाद कोचिंग के हेड ऑफिस चंडीगढ़ में एक कॉल आई। कॉल करने ने सतवंत के अपहरण की सूचना दी।
कुछ देर बाद फिर आई एक और कॉल में सतवंत की सलामती के लिए 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। इसकी सूचना कोचिंग के हेड ऑफिस से सतवंत के परिजनों के पास आई। परिजनों ने देर शाम पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी की मदद से सतवंत की खोजबीन शुरू कर दी। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया की सतवंत की खोजबीन के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस टीमें लगा गईं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने देर रात सितारगंज से तीन आरोपियों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी दो वाहनों से आए थे। मामला लेनदेन का भी बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस बृहस्पतिवार को इस मामले का खुलासा करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें