काशीपुर। यूरोप के मोनटेनेग्रो के बुडवा शहर में दो से 12 मार्च तक आयोजित होने वाली विश्व यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम पूरी तरह तैयार है। इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता के लिए 16 सदस्यीय भारतीय दल का चयन किया गया है।
टीम में 10 महिला और पुरुष मुक्केबाज शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी वर्तमान में पुणे कैंप में कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। उन्हें इंडिया टीम कोच प्रियंका चौधरी प्रशिक्षण दे रही हैं। प्रियंका चौधरी काशीपुर (आर्य नगर) की निवासी हैं। कोच प्रियंका ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं। उन्हें विश्वास है कि टीम चैंपियनशिप में पदक जीतेगी। यह पहला अवसर है जब प्रियंका भारतीय यूथ टीम के साथ यूरोप दौरे पर जा रही हैं। भारतीय टीम शीघ्र ही चैंपियनशिप के लिए मोनटेनेग्रो के लिए रवाना होगी।
यह है टीम में शामिल
महिला वर्ग 48 किग्रा. में सेमब्रेमा मनजूरे प्रसाद, 51 किग्रा में सिमरन, 54 किग्रा में जन्नत, 57 किग्रा में हर्षिका, 60 किग्रा में मीहीरा श्रीपुरापू और पुरुष वर्ग 50 किग्रा में पीयूष, 55 किग्रा में शुभम, 60 किग्रा में योगेश्वर नागर, 65 किग्रा में राहुल गडिया, 70 किग्रा में देवेंद्र चौधरी शामिल हैं। टीम के साथ कोच प्रियंका चौधरी, अजय, संजीव कुमार, हरप्रीत सिंह, फिजियोथेरेपिस्ट भावना भारद्वाज और देवांश जिंदल साथ रहेंगे।