फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: भाईदूज पर खटीमा पहुंचे सीएम धामी, हेलीपेड पर ही सुनी जनता की समस्याएं

Thu, 23 Oct 2025 04:54 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

भाईदूज पर्व मनाने के लिए बृहस्पतिवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा पहुंचे। लोहियाहेड स्थित हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों और जनता ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

भाईदूज पर्व मनाने के लिए बृहस्पतिवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा पहुंचे। लोहियाहेड स्थित हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों और जनता ने उनका स्वागत किया। हेलीपेड पर मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय जनता से मुलाकात कर उनकी विभिन्न समस्याओं को भी सुना।

विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को जनता की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, वीसी पंतनगर विश्वविद्यालय डॉ. मनमोहन चौहान, रंदीप पोखरिया, डीएम नितिन भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी, एसडीएम तुषार सैनी आदि थे। इसके बाद मुख्यमंत्री भैया दूज मनाने के लिए कार के माध्यम से कालापुल, नगला तराई स्थित अपने निजी आवास पहुंचे। जहां उन्होंने परिजनों के साथ धूमधाम से भैया दूज पर्व मनाया। मां बिशना देवी, बड़ी बहन नंदी और गांव की महिलाओं ने तिलक लगाकर और सिर पूजकर मुख्यमंत्री की लंबी उम्र और स्वस्थ रहने की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी को उपहार भेंट किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें