फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता से मिले सीएम धामी

Tue, 23 Jun 2026 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सुबह लोहियाहेड स्थित हेलीपैड पर जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियाें से जनता की सभी समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने हेलिकॉप्टर से देहरादून रवाना हो गए।
विज्ञापन

हेलीपैड पर मुख्यमंत्री धामी से मिलने के लिए चौड़ापानी, लोहियाहेड, दमगड़ा, नारायण नगर, बीसबीघा, खेलड़िया, खालीमहुवट, टेलीफाल आदि गांवों से काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ उनका हाल जाना। वहां जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दायित्वधारी मोहिनी पोखरिया, किशन सिंह किन्ना, गंभीर धामी, अनिल कपूर डब्बू, अमित पांडेय, सतीश भट्ट, रमेश जोशी, भवानी भंडारी, भुवन जोशी, किशोर जोशी, रंदीप पोखरिया, देवेंद्र मेहरा, दान सिंह धामी आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें