खटीमा/झनकट/मझोला। खटीमा, झनकट व मझोला क्षेत्र में शुक्रवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहे। दोपहर बाद हल्की धूप खिली। मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि क्षेत्र का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। संवाद
-
अवकाश के चलते नहीं हुई गेहूं खरीद
खटीमा। राजकीय अवकाश के चलते शुक्रवार को गेहूं खरीद बंद रही। क्षेत्र के सभी 35 क्रय केंद्र बंद रहे। वरिष्ठ विपणन अधिकारी केसी आर्या ने बताया कि शनिवार को गेहूं खरीद होगी। खटीमा में अभी तक सहकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद का खाता नहीं खुला है। संवाद