फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक संसाधनों की लूट से पहाड़ से हुआ पलायन : जोशी

Sat, 04 Apr 2026 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। तराई किसान सुधार समिति के केंद्रीय महासचिव व राज्य आंदोलनकारी भुवन जोशी ने प्रेस को जारी बयान में राष्ट्रीय पार्टियों भाजपा और कांग्रेस पर पिछले 25 वर्षों से उत्तराखंड के प्राकृतिक संसाधनों को लूटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों से व्यापक स्तर पर पलायन हुआ है। जंगली जानवरों के हमलों से जनता बेहाल है। नौकरियों और छोटे-बड़े निर्माण कार्यों में स्थानीय लोगों की उपेक्षा की जा रही है। 70 प्रतिशत नौकरशाह बाहरी प्रदेशों से आकर सरकारी उच्च पदों पर कुंडली मारकर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि जनता वर्ष 2027 में केवल क्षेत्रीय मुद्दों के आधार पर क्षेत्रीय शक्तियों को मजबूती प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें