फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बगैर अनुमति चल रहा क्लीनिक सील

Thu, 21 Dec 2023 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
सितारगंज में क्लीनिक सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
सितारगंज। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खुनसरा गांव में एक क्लीनिक पर छापा मारा। चिकित्सा अधीक्षक ने क्लीनिक की जांच के बाद उसे सील कर दिया और कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट सीएमओ को भेजी।
विज्ञापन



सीएचसी की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अभिलाषा पांडे ने बताया कि खुनसरा गांव के एक ग्रामीण ने शिकायत कर अपंजीकृत डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। शिकायत पर बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांव पहुंचकर क्लीनिक पर छापा मारा। जांच में पाया गया कि प्रेक्टिस कर रहे संचालक के पास क्लिनिक संचालन की कोई अनुमति नहीं थी और न ही डिग्री या डिप्लोमा संबंधी कोई कागजात दिखा पाया। सीएमएस के अनुसार क्लीनिक को सील कर दिया गया है। बिना वैध दस्तावेजों के क्लीनिक संचालन करने पर कार्रवाई की संस्कृति का रिपोर्ट सीएमओ को भेजी गई है। टीम में फार्मासिस्ट केएन गोस्वामी, सुभाष चंद्र आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें