फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणी को बचाने में सिडकुल प्रशासन भी करेगा सहयोग

विज्ञापन
कल्याणी नदी को लेकर सिडकुल के अधिकारियों से वार्ता करते मेयर। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। कल्याणी नदी स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को रोटरी क्लब, इनरव्हील क्लब व साथी संस्था की ओर से संयुक्त रूप से बच्चों के लिए रंग महोत्सव का आयोजन किया। क्षेत्र के बच्चों के लिए कल्याणी नदी के घाट पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित नदी को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। इधर, सिडकुल के महाप्रबंधक प्रशासन परितोष वर्मा ने मेयर रामपाल सिंह और नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट के साथ वार्ता कर कल्याणी नदी को पुनर्जीवित करने की रणनीति पर मंथन किया।
विज्ञापन

कल्याणी नदी के घाट आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में 18 साल तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। मेयर रामपाल सिंह और पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति बीएस बिष्ट ने सभी प्रतिभागी बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब व इनरव्हील क्लब की ओर से कल्याणी नदी से कचरा साफ करने के लिए लोहे का जाल लगाया है।
वहां रोटरी क्लब के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, नगर निगम की ब्रांड अंबेडकर नीलम कोली, सुनील सोनी, जगदीश बिष्ट, योगेश लांबा, हरीश भाकुनी, मनोज अग्निहोत्री, सतीश अरोरा थे। इधर, मेयर ने कार्यालय में नदी की स्वच्छता अभियान को लेकर सिडकुल महाप्रबंधक वर्मा से वार्ता की। वर्मा ने कहा कि कल्याणी नदी में प्रदूषित जल छोड़ने वाली फैक्ट्रियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। (ब्यूरो)

रुद्रपुर की कल्याणी नदी के घाट पर चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें