फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकानों की दीवारों पर गिरा ट्रंचिग ग्राउंड का कूड़ा

विज्ञापन
रुद्रपुर ट्रंचिंग ग्राउंड के पास प्रदर्शन करते पहाड़गंज के लोग। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
वार्ड नंबर 15 स्थित पहाड़गंज में ट्रचिंग ग्राउंड से सटे कुछ मकानों की दीवारों और छतों पर कूड़ा गिरने से शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ट्रंचिंग के ग्राउंड के कूड़े का निस्तारण नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने कहा कि ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़ा निस्तारण करने के लिए लगाई गई करोड़ों रुपये की ट्रॉमल कन्वेयर मशीन दो महीने से खराब पड़ी है। इस कारण ट्रंचिंग ग्राउंड में फेेंके जा रहे कूड़े का निस्तारण नहीं हो रहा है। ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर बढ़ने के कारण अब कूड़ा धीरे-धीरे सटे हुए मकानों की दीवारों के पास गिर रहा है। साथ ही कई मकानों के छतों पर भी कूड़ा गिर रहा है जिस कारण पहाड़गंज में संक्रामक रोग फैलने की आशंका बढ़ गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंचिंग ग्राउंड में मेडिकल वेस्ट भी फेंका जा रहा है। इससे वायुमंडल में जहरीली गैस फैलने से लोगों को सांस की बीमारियां हो रही हैं। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों पर ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जल्द ही कूड़े का निस्तारण करने की मांग की। वहां पर सामाजिक कार्यकर्ता शेख मोहम्मद उर्फ बदर, राशिद, विक्की थापा, पूजा, काजल, बबलू मंसूरी, सरीफ अहमद, सितारा, अख्तियार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें