फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर रैली में तराई से दस हजार किसान लेंगे हिस्सा

विज्ञापन
खटीमा के गांगी जीरो बंधा में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करते संयुक्त किसान मोर्चा पदाधिकारी - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में ट्रैक्टर रैली निकालने के लिए किसान संगठनों ने पूरी रणनीति तैयार कर ली है। किसानों की एक बैठक में तय किया गया है कि प्रत्येक गांव से पांच ट्रैक्टर और हर घर से एक किसान रैली में शामिल होगा। 23 जनवरी की सुबह किसान नवीन मंडी में एकत्र होकर अलीगंज मार्ग से गाजीपुर बार्डर पहुंचेंगे। किसान नेताओं ने किसानों से अनुशासित होकर चलने की अपील की है।
विज्ञापन

बुधवार को नवीन अनाज मंडी विश्रामगृह में काशीपुर व जसपुर तहसीलों के किसानों की बैठक हुई। बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य जितेंद्र सिंह जीतू ने गाजीपुर कमेटी की और से भाग लिया। जीतू ने बताया कि गणतंत्र दिवस की ट्रैक्टर रैली केलिए लखीमपुर क्षेत्र के किसान 22 जनवरी को दिल्ली रवाना होंगे। काशीपुर, जसपुर के किसान 23 जनवरी को अनाज मंडी में एकत्र होकर सुबह सात बजे अलीगंज रोड से होकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
काशीपुर, जसपुर से लगभग 500 ट्रैक्टर रैली में जाऐंगी। मुरादाबाद सीमा पर रुद्रपुर की तरफ से आने वाले और अलीगंज रोड से जाने वाले किसान एक साथ मुरादाबाद से गाजीपुर बार्डर के लिए रवाना होंगे। ट्रैक्टरों पर संयुक्त किसान मोर्चा के साथ तिरंगा लगा होगा। उत्तराखंड के ट्रैक्टरों पर अलग निशान होगा और मार्च अनुशासित व शांतिपूर्ण होगा। बैठक में किसानों ने फेसबुक पर किसान आंदोलन के लिए गलत टिप्पणी करने वालों की निंदा की।
विज्ञापन

बाबा प्रताप सिंह ने किसानों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। बैठक में भाकियू युवा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राणा, इंदुमान, कुलवंत सिंह किन्ना ने भी अपने विचार रखे। बैठक में नवदीप सिंह गिल, दिलदीप सिंह धालीवाल, सुखविदर सिंह, राजू छोना, जयदीप सिंह आदि शामिल रहे।
14 ब्लॉक में बांटी काशीपुर और जसपुर तहसील को
काशीपुर। किसान आंदोलन को सफल बनाने के लिए किसान संगठनों ने काशीपुर और जसपुर तहसील को 14 ब्लाकों में विभाजित किया है। प्रत्येक ब्लॉक का एक प्रभारी बनाया जाएगा। काशीपुर और जसपुर तहसील की कमेटियों का गठन करने का भी निर्णय लिया गया है।
रम्पुरा शाकर और रानीनागल से जाएंगे बीस ट्रैक्टर
बाजपुर। किसानों की बैठक में दिल्ली परेड में 26 जनवरी को शामिल होने के लिए गांव रम्पुरा शाकर और गांव रानी नागल से 20 ट्रैक्टर ले जाने का निर्णय लिया गया। बुधवार को गांव रानी नागल में आयोजित किसानों की बैठक में महिलाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिद छोड़कर कृषि कानूनों को खारिज कर किसानों का आंदोलन समाप्त करा देना चाहिए। वहां पर मुख्तार सिंह, सरताज मंसूरी, राजकुमार, राजेश, गौतम, वीरपाल, प्रमोद आदि थे। इधर, दिल्ली आंदोलन के समर्थन में भगत सिंह चौक पर चल रहा किसान बेटियों का धरना 42 वें दिन भी जारी रहा। (संवाद)
तराई से दस हजार किसान लेंगे हिस्सा
सितारगंज। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में चल रहे आंदोलन में गणतंत्र दिवस पर तराई से दस हजार किसान हिस्सा लेंगे। वहीं, सितारगंज ब्लॉक से एक हजार से अधिक किसान करीब 150 ट्रैक्टर लेकर 23 जनवरी को दिल्ली रवाना होंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के किसानों ने एक बैठक कर ट्रैक्टर रैली की सफलता को लेकर चर्चा की।
बुधवार को नगर के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में किसानों की बैठक हुई। किसान नेता नवतेज पाल सिंह ने कहा कि दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर रैली में क्षेत्र से 150 ट्रैक्टरों को ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। रैली को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के किसानों से संपर्क किया जा रहा है। सोशल मीडिया के जरिये भी किसानों को संगठित कर रहे हैं। बताया कि किसानों की सूची तैयार की जा रही है।
जो दिल्ली में सिंघु बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं की दी जाएगी। उसके बाद ब्लॉक में कार्यकारिणी बनाएंगे। गुरसाहब सिंह गिल ने कहा कि केंद्र सरकार जबरन कानून थोपकर किसानों का उत्पीड़न कर रही है। साहब सिंह बिज्टी और सुखचैन सिंह ने बताया कि तीनों कानून जब तक वापस नहीं होते आंदोलन जारी रहेगा। वहां मंजीत सिंह धालीवाल, परमजीत सिंह, जसवंत सिंह डियोढार, सरताज सिंह, संदीप सिंह, गुरमुख सिंह आदि थे।
ट्रैक्टर रैली को सफल बनाने का आह्वान
गदरपुर। गणतंत्र दिवस पर कृषि कानूनों के खिलाफ और किसान आंदोलन के समर्थन में दिल्ली में होने वाली किसान ट्रैक्टर रैली की तैयारियों को लेकर बुधवार को गदरपुर में किसान संगठनों ने बैठक की। ट्रैक्टर रैली को सफल बनाने को लेकर श्री गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा में आयोजित बैठक में जिले के सैकड़ों किसान शामिल हुए।
भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने कहा कि रैली में जिले से भी सैकड़ों किसान ट्रैक्टर में सवार होकर दिल्ली पहुंचेंगे। ट्रैक्टर मार्च के लिए किसान संगठनों में आपसी चर्चा के साथ ही सुझाव भी मांगे गए। वहां पर भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मक्कड़, कुलविंदर सिंह किंदा, अजीत सिंह, मंगा सिंह, पलविंदर सिंह, हरजीत सिंह, प्रताप सिंह संधू, जोगेंद्र सिंह, केवल सिंह, विनोद गुंबर आदि थे।
दिल्ली से दिशानिर्देश लेकर लौटा भाकियू का दल
जसपुर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि रविवार को उनके नेतृत्व में 15 किसानों का प्रतिनिधिमंडल यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से दिशानिर्देश लेने गाजीपुर बॉर्डर गया था। प्रस्तावित किसान परेड के लिए किसानों का दल 22 और 23 जनवरी को अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर दिल्ली के लिए कूच करेगा। 24 और 25 जनवरी को किसान दिल्ली में अपने-अपने ट्रैक्टर से अभ्यास करेंगे और 26 जनवरी को किसान परेड में शामिल होंगे। प्रतिनिधि मंडल में शीतल सिंह बड़वाल, इंद्रपाल सिंह, दीदार सिंह, सुभाष शर्मा, जागीर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, कुलदीप सिंह, मनजीत सिंह आदि शामिल थे। (संवाद)
गांगी जीरो बंधा में किसानों का प्रदर्शन
खटीमा। संयुक्त किसान मोर्चा के तहत किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में ग्राम गांगी जीरो बंधा में प्रदर्शन किया। बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा के संरक्षक एवं किसान नेता प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने एक स्वर में कहा जब तक केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती प्रदर्शन जारी रहेगा। बताया गया कि किसानों का एक जत्था शीघ्र ही गाजीपुर बॉर्डर में चल रहे धरने में शामिल होने जाएगा। सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ किसान नेता बाबा रामकिशन एवं संचालन पूर्व गन्ना विकास समिति उपाध्यक्ष मलकीत सिंह ने किया। वहां ध्यान सिंह, महेश कुमार, मनमोहन सिंह सोहेल, भीम लाल, सुरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, इंदर पाल, निशान सिंह आदि उपस्थित रहे। (संवाद)

जसपुर गाजीपुर दिल्ली बार्डर पर किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता रा?- फोटो : KASHIPUR

गदरपुर में किसानों को संबोधित करते भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा।- फोटो : RUDRAPUR

सितारगंज में बैठक करते संयुक्त मोर्चा के किसान।- फोटो : SITARGANJ

बाजपुर के गांव रानी नागल में बैठक करते किसान- फोटो : BAZPUR

काशीपुर में बैठक में मौजूद किसान।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें