फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की ट्रैफिक समस्या पर गंभीर हुए कप्तान

विज्ञापन
एनएच अधिकारियों के साथ वार्ता करते एसएसपी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर में जाम की समस्या को लेकर एसएसपी मंजूनाथ टीसी गंभीर नजर आ रहे हैं। उन्होंने बुधवार को एनएच अधिकारियों के साथ वार्ता कर शहर में चल रहे निर्माण कार्यों और हाईवे के डामरीकरण का कार्य अतिशीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसएसपी ने एनएच अधिकारियों के साथ वार्ता करते हुए कहा कि हाईवे के निर्माण व डामरीकरण में हो रही देरी के कारण लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हाइवे पर पड़ा मैटेरियल दुघर्टनाओं को दावत दे रहा है। जल्द से जल्द काम पूरा करें।
एनएच के अधिकारियों ने कहा कि इंद्रा चौक से लेकर जिला न्यायालय तक टू लेन हाइवे का डामरीकरण 28 मार्च तक पूरा कर देंगे। वहीं दूसरी तरफ की दो लेन पर डामरीकरण का कार्य 10 अप्रैल तक पूर्ण हो जाएगा। एनएच के अधिकारियों ने बताया कि जिला न्यायालय के आगे कंक्रीट का काम 10 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। वहां एनएच के परियोजना निदेशक योगेंद्र शर्मा, टीआई विजय विक्रम, सीपीयू प्रभारी राकेश बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें