फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 हजार दिव्यांगों व 72 हजार वृद्धों के खातों में नहीं पहुंची पेंशन

विज्ञापन
रुद्रपुर विकास भवन में पेंशन नहीं मिलने पर भटक रहे दिव्यांग। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले के 11 हजार दिव्यांग और 72 हजार वृद्धों के खातों में समाज कल्याण विभाग की ओर से मिलने वाली सहायता राशि नहीं पहुंच सकी है। इससे दिव्यांग और वृद्ध बैंक और समाज कल्याण कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को एलाइंस कॉलोनी निवासी एक दिव्यांग बैसाखी का सहारा लेकर पहले बैंक पहुंचे। खाते में पैसा न आने पर कल्याण विभाग के दफ्तर पहुंचे। पूछने पर बताया कि अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर की 3600 रुपये की पेंशन उनके खाते में नहीं पहुंची है। इधर, जिला समाज कल्याण कार्यालय के मुताबिक जिले में 18 वर्ष तक के 1100 दिव्यांग हैं, जबकि 18 वर्ष के ऊपर 11 हजार दिव्यांग पंजीकृत हैं।
इसके साथ ही वृद्धावस्था पेंशन लेने वाले 72 हजार बुजुर्ग पंजीकृत हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध ने कहा कि इस बार देरी से बजट मिलने पर जनवरी के प्रथम सप्ताह में दिव्यांग और बुजुर्गों के खातों में पेंशन नहीं पहुंच सकी है। बताया कि विभाग को पेंशन का बजट मिल गया है। बजट जारी करवाने के लिए पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें