फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय से जीएसटी कटौती को करार दिया असंविधानिक

विज्ञापन
रुद्रपुर डीएम कार्यालय के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन करते स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
कोविड काल में स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग से नियुक्त डाक्टर, स्टाफ नर्स और अन्य कर्मचारी मानदेय से जीएसटी कटौती किए जाने पर नाराज हैं। उन्होंने डीएम कार्यालय के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और डीएम को ज्ञापन भेजकर मानदेय से की जा रही कटौती को असंवैधानिक करार देते हुए इंसाफ की मांग की है।
विज्ञापन

कहा कि मई 2020 में कोरोना काल में आउटसोर्सिंग के माध्यम से चिकित्सा अधिकारी, लैब टैक्नीशियन, स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय की नियुक्ति की गई थी, लेकिन उनके मानदेय से जीएसटी की कटौती की जा रही है। अनुबंध में कहीं भी जीएसटी कटौती का उल्लेख नहीं था। एनएचएम के कर्मचारियों के मानदेय में 15 फीसदी की वृद्धि हुई है, लेकिन कोविड के समय भर्ती स्टाफ के मानदेय से कटौती हो रही है। उन्होंने डीएम के साथ ही एनएचएम के मिशन निदेशक, महानिदेशक स्वास्थ्य महानिदेशालय, सीएमओ को ज्ञापन भेजा है। वहां पर डॉ. हेमंत चौहान, डॉ. जयंत जोशी, डॉ. कपिल शर्मा, डॉ. मनुश्रवा आर्य, डॉ. शैलजा त्रिपाठी, डॉ. पूजा, धर्मेंद्र बोरा, पूजा जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें