फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक भवन में गरजे ठेका कर्मी

विज्ञापन
पंतनगर विवि के प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन करते कर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में वर्ष 2003 में ठेका प्रथा लागू होने से पूर्व विवि में बतौर दैनिक वेतन भोगी और अब ठेके के माध्यम से कार्यरत कर्मियों ने प्रशासनिक भवन में सांकेतिक प्रदर्शन कर विवि प्रशासन से सीधे भुगतान की मांग की। उन्होंने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर चेताया कि 15 फरवरी तक समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शन करने वाले कर्मियों ने कहा कि विवि में मई 2003 को ठेका प्रथा लागू करते हुए विवि में कार्यरत लगभग ढाई सौ दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को भी ठेकेदार के माध्यम से कार्य करने के लिए भेज दिया गया था। इसके लिए ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा का विवि प्रशासन से वर्ष 2017 में एक समझौता भी हुआ था।
इसके तहत अधिकारियों की पांच सदस्यीय कमेटी बनाकर परीक्षण के बाद 45 दिन के अंदर कार्यवाही करने की बात कही गई थी लेकिन अब तक कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई है। उन्होंने कुलपति को मांगपत्र सौंपकर मामले में कार्यवाही की मांग की। वहां पर इंटक जिलाध्यक्ष एवं संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष जनार्दन सिंह, महामंत्री ओएन गुप्ता, महेंद्र शर्मा, संतोष कुमार, राजपाल, प्रकाश, जगदीश कुमार, राजेंद्र चिंडालिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें