फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य कोषाधिकारी के स्थानांतरण की मांग, कार्य बहिष्कार शुरू

विज्ञापन
जिला कोषागार कार्यालय परिसर में कोषाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते कर्मचारी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
मुख्य कोषाधिकारी के स्थानांतरण की मांग को लेकर बृहस्पतिवार से कोषागार कर्मचारियों ने बेमियादी कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। सूचना पर एसडीएम विशाल मिश्रा कर्मचारियों को समझाने पहुंचे लेकिन कर्मचारी अपनी जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन

कोषागार कर्मचारी संगठन के बैनर तले सहायक कोषागार अधिकारी, लेखाकार और कर्मचारियों ने मुख्य कोषागार अधिकारी के खिलाफ परिसर में नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कोषाधिकारी पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कहा कि मानसिक रूप से परेशान करने के साथ ही खटीमा और जसपुर स्थानांतरण करने की धमकी दी जाती है। इसके अलावा निजी कार्य कराए जाते हैं।
कार्यालय में 20 साल से कार्यरत सफाई कर्मी को हटा दिया गया है। स्टाफ से कमरे और शौचालय की सफाई करने के लिए कहा जाता है। डाटा सेंटर से तकनीकी समस्या होने पर भी अनावश्यक दबाव बनाया जाता है। चेताया कि जब तक मुख्य कोषाधिकारी का स्थानांतरण नहीं होता है, वे राजकीय कार्य नहीं करेंगे। वहां जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, दिनेश पांडे, गिरीश आर्य, दिनेश तिवारी, सुभाष चंद्र, किरण साह, तनुजा बहुगुणा, योगिता सिंगवाल, पूरन लाल, वैशाली राठौर आदि थे।
विज्ञापन

पेंशन की हाजिरी लगाने आए वृद्ध बैरंग लौटे
रुद्रपुर। कोषागार कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते जिले के वृद्ध पेंशनरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। काशीपुर सहित अन्य जगह से पेंशन की हाजिरी लगाने पहुंचे वृद्धों को बैरंग लौटना पड़ा।
जब तक कर्मचारी कार्य नहीं करेंगे, तब तक तो नो वर्क नो पे लागू किया जाएगा। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते कार्यालय के कामकाज रुक गए हैं। कर्मचारियों ने कभी मेरे सामने समस्या नहीं रखी। परिसर में कर्मचारियों के पास जाकर वार्ता भी की लेकिन वह कुछ सुनने को राजी नहीं हैं। दफ्तर से स्टांप भी छुपा दिए गए हैं। इंटरनेट के तारों में छेड़खानी की गई है। इसके चलते कामकाज प्रभावित हो रहा है। - शिवानी पांडे, मुख्य कोषाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें