फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों ने बस अड्डा परिसर में निकाला जुलूस

विज्ञापन
रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन परिसर में जुलूस के दौरान प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
न्यायालय से अंतरिम राहत मिलने के बावजूद संविदा चालक-परिचालकों को ड्यूटी पर न लेने के विरोध में शुक्रवार को रोडवेज इंपलाइज यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने रोडवेज स्टेशन परिसर में जुलूस निकाला।
विज्ञापन

इसके साथ ही चार माह का वेतन भुगतान नहीं होने पर निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए धरना भी दिया। वहां राजेश यादव, जोगेंद्र सिंह, बाबूराम, राजेश मोहन जौहरी, भगवान स्वरूप, शमशेर सिंह, मिल्खा सिंह, गुरनाम सिंह, अवतार सिंह, मंजीत सिंह, दिलशाद अहमद, गुलजार सिंह, विमल कुमार, मनदीप सिंह, सूबा सिंह थे। ब्यूरो
कर्मी दूसरे दिन भी धरने पर डटे
काशीपुर। उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर दूसरे दिन भी रोडवेज कर्मी धरने पर डटे रहे। कर्मचारियों ने कहा कि बीते चार महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला जिससे प्रदेशभर के रोडवेज कर्मियों में रोष व्याप्त है। रोडवेज कर्मियों की मांगों का जल्द निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। वहां पर एसोसिएशन अध्यक्ष जनक कौर, मनोज कुमार, धीरज गुप्ता, रामचंद्र, राकेश कुमार, जितेंद्र सिंह, मनमीत सिंह, अख्तर हुसैन, दीपक जोशी, महेंद्र सिंह नेगी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें