फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक शुक्ला ने पालिका के पर्यावरण मित्रों के पैर पखारे

विज्ञापन
किच्छा में पर्यावरण मित्रों के पैर पखारते विधायक राजेश शुक्ला। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
किच्छा। विधायक राजेश शुक्ला ने नगर पालिका को स्वच्छता रैंकिंग में प्रदेश में चौथा और जिले में पहला स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले पर्यावरण मित्रों के पांव पखारे। उन्होंने सभी को वर्दी भेंट कर सम्मानित किया। एक पर्यावरण मित्र ने उम्र कम होने पर पैर धुलवाने से मना किया तो भावुक हुए विधायक ने पूज्जनीय होने का हवाला दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक शुक्ला ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान नगरपालिका के सभी पर्यावरण मित्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना सफाई व्यवस्था को सुचारु रखा था। इनकी कर्तव्यनिष्ठा के कारण ही शहर की सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार के व्यवधान नहीं आया था। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी कुंभ मेले के दौरान पांच पर्यावरण मित्रों के पांव पखारकर देश को संदेश दिया था।
इस कार्यक्रम को करने का उद्देश्य समाज में समरसता का संदेश देना है। उन्होंने सभी 186 पर्यावरण मित्रों को माला पहनाई और फिर पांव पखारे। वहां भाजपा के वरिष्ठ नेता कुंदन लाल खुराना, नगर अध्यक्ष विवेक राय, ग्रामीण अध्यक्ष हरीश खानवानी, महिला मोर्चा अध्यक्ष जानकी तिवारी, शैल शुक्ला, संदीप अरोरा, धर्मराज जायसवाल, आरएसएस जिला प्रचारक नरेंद्र, खंड प्रचारक नितिन चौहान, नगर कार्यवाहक कमल भाटिया, नगर बोधिक प्रमुख भगत सिंह, देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष कल्लू चरण वाल्मीकि आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें