जसपुर में यूक्रेन में फंसा छात्र ललित कुमार।
- फोटो : KASHIPUR
जसपुर। यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे युवक के बड़े भाई ने पुलिस को पत्र देकर उसको भारत वापस बुलाए जाने की मांग की है।
मेघावाला गांव निवासी इंद्रजीत सिंह ने पतरामपुर पुलिस चौकी इंचार्ज को दिए पत्र में कहा कि उसका छोटा भाई ललित कुमार यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। यूक्रेन पर रूस ने हमला कर दिया है। परिजन उसकी सुरक्षा को लेकर भारी चिंता में है।
वहां की सरकार भारतीय छात्रों की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। न ही किसी तरह की मदद कर रही है। उसका भाई और अन्य भारतीय छात्र वहां बहुत घबरा रहे हैं। उसके भाई को भारत वापस बुलाए जाने में उसके परिवार की मदद करें। संवाद