फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी क्षेत्र में तेंदुए का बच्चा मिलने से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
मानपुर रोड स्थित आबादी क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक तेंदुए का बच्चा मिलने से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बच्चे को पकड़ने के बाद वन विभाग के सुपुर्द किया। वन कर्मी बच्चे को घटनास्थल पर ही छोड़कर मादा तेंदुए का मूवमेंट पता करने के लिए ट्रेप कैमरे लगाने की तैयारी कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों के अनुसार कुछ दिन पूर्व बच्चे के साथ एक मादा तेंदुए को भी क्षेत्र में देखा गया था।
विज्ञापन

वार्ड 40 कचनालगाजी निवासी किसान जीत सिंह मंगलवार सुबह गेबिया नाले के किनारे स्थित अपने क्षेत्र में चारा काटने गए थे। इस दौरान जीत सिंह ने वहां एक जंगली जानवर की आवाज सुनी। आसपास बाघ या तेंदुआ होने की आशंका से जीत सिंह अपने घर पहुंचे और अन्य लोगों को इसके बारे में बताया। जानकारी पर गांव के अन्य लोग भी खेत में जमा हो गए। और खेत से एक तेंदुए के बच्चे को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी रामनगर-काशीपुर रेंज किशन सिंह साही मौके पर पहुंचे और बच्चे को कब्जे में लिया।
शाही ने बताया कि बच्चे की उम्र करीब एक माह है। आशंका जताई जा रही है बच्चा अपनी मां के साथ यहां आया होगा और फिर बिछुड़ गया। ग्रामीणों के अनुसार भी कुछ दिन पहले दो बच्चों के साथ एक मादा तेंदुए को क्षेत्र में देखा गया है। मादा तेंदुआ बच्चे को खोजने फिर इसी क्षेत्र में आ सकती है इसलिए बच्चे को उसी स्थान पर छोड़ा गया है, जहां से उसे पकड़ा था। मादा तेंदुए पर नजर रखने के लिए वन कर्मियों को तैनात किया गया है। तेंदुए का मूवमेंट पता करने के लिए ट्रैप कैमरे भी क्षेत्र में लगाने की तैयारी है। शाही ने ग्रामीणों से भी उस क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है। वहां एसडीओ जेए सरावत, वन दरोगा, मनवर सिंह, ओमप्रकाश, वन आरक्षी सरजीत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुत्ते को तेंदुए ने बनाया निवाला
रुद्रपुर। पंतनगर क्षेत्र के नगला चौराहे पर तेंदुए ने एक पालतू कुत्ते को मार डाला। नगला बाईपास निवासी नरेश ने बताया कि उनके पास तीन कुत्ते हैं। इनमें से एक कुत्ता चौराहे पर स्थित उनकी दुकान पर था। रविवार रात को तेंदुआ कुत्ते को उठाकर ले गया। आरोप है कि उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी लेकिन मौके पर कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें