फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान बेटियों का धरना 13 वें दिन भी रहा जारी

विज्ञापन
बाजपुर में किसान बेटियों को समर्थन देते पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
श्री गुरुद्वारा साहिब में आयोजित किसानों की बैठक में दिल्ली में चल रहे आंदोलन में भागीदारी करने के लिए 25 दिसंबर को क्षेत्रभर से भारी संख्या में किसानों के रवाना होने पर सहमति बनी। किसानों ने कहा कि शांतिपूर्वक दिल्ली पहुंचेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को गुरुद्वारा साहिब में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे नवाबगंज गुरुद्वारा साहिब के बाबा अनूप सिंह ने कहा कि क्षेत्रभर से किसान आंदोलन में भागीदारी करने के लिए रवाना होंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर दिल्ली कूच करने के कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। गांव गजरौला स्थित नानकसर ठाठ गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह ने कहा कि किसान शांतिपूर्वक दिल्ली जाकर आंदोलन में शामिल होगे। भाकियू प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने कहा कि कानूनों के वापस होने पर ही आंदोलन समाप्त होगा। संचालन विक्रम सिंह लड्डू ने किया।
बैठक में गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान सुखजीत सिंह पूनिया, पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, दलजीत सिंह रंधावा, कुलविंदर सिंह किंदा, कुंवरजीत सिंह पूनिया, वीर सिंह, परमजीत सिंह, सतनाम सिंह, सुरजीत सिंह, अमोलक चंद कांबोज, रजनीत सिंह, विक्की, हरविंदर सिंह आदि थे। बैठक को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। प्रभारी कोतवाल आईपीएस सर्वेश पंवार, एसएसआई जसविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। कोतवाल ने किसानों से दिल्ली आंदोलन में नहीं जाने का अनुरोध भी किया।
विज्ञापन

इधर शहीद भगत सिंह चौक पर चल रहा किसान बेटियों का धरना मंगलवार को 13वें दिन भी जारी रहा। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने सभासदों के साथ धरना स्थल पर पहुंचकर धरने पर बैठी बेटियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। अपना समर्थन देते हुए पालिकाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार को कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए।
धरने पर जसकिरन कौर, प्रभजोत कौर, सुनीता टम्टा, सभासद जगतजीत सिंह, रामअवतार यादव, सुनील कुमार, राजदीप तिवारी, सादक हुसैन, मोहम्मद आसिफ, सिंह स्वरूप भारती, साबिर हुसैन आदि थे। इधर मंगलवार दोपहर बाद धरना स्थल पर पहुंचे जनकवि बल्ली सिंह चीमा ने भी अपना समर्थन दिया। कहा कि जल्द ही गाजीपुर बार्डर भी जाकर आंदोलन में शामिल होंगे। संवाद
दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों के लिए गर्म कपड़े लेकर पहुंचे किसान
25 दिसंबर तक जिले से दस हजार और किसान पहुंचेंगे दिल्ली
जसपुर। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए जसपुर क्षेत्र के गांवों से आधा दर्जन से अधिक किसान आंदोलन में शामिल किसानों के लिए ऊनी वस्त्रों से भरा मिनी ट्रक लेकर दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचे हैं। काशीपुर क्षेत्र से भी लिहाफ और गद्दे से भरा ट्रक भेजा गया है। सामाजिक कार्यकर्ता केवल सिंह संधू ने बताया कि कल्याणपुर, दादू वाला, गोविंदपुर आदि गांवों से दलजीत सिंह, जसपाल संधू, किशन सिंह, बलजिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, हरमीत सिंह आदि ऊनी वस्त्रों का मिनी ट्रक लेकर सोमवार को दिल्ली बॉर्डर पहुंच गए हैं।
मंगलवार को गुरदीप सिंह, हरदीप सिंह, परमजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह भी दिल्ली बॉर्डर पर गए हैं। उधर भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि जिले के किसान संगठनों और किसानों से मिल रही जानकारी के अनुसार जसपुर क्षेत्र से लगभग एक हजार और जिले से लगभग 10 हजार किसान 25 दिसंबर तक दिल्ली पहुंच जाएंगे। किसान अपने-अपने साधनों से दिल्ली बॉर्डर पर जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन के दबाव के चलते किसान अलग-अलग जा रहे हैं।

जसपुर से ऊनी कपड़े लेकर दिल्ली बार्डर पहुंचे किसान।- फोटो : KASHIPUR

बाजपुर श्री गुरुद्वारा साहिब में बैठक करते किसान।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें