फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोर कीपर की सीढ़ियों से गिरकर मौत

विज्ञापन
रुद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस के बाहर रोते-बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल की एक कंपनी के स्टोर कीपर की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

मूलरूप से ग्राम जमुनिया दौलतपुर थाना कांठ जिला शाहजहांपुर (यूपी) निवासी संतोष (21) पुत्र रामसेवक यहां आजादनगर ट्रांजिट कैंप में रामचरण के मकान में किराए पर रहकर सिडकुल की टीसीएस कंपनी में बतौर स्टोर कीपर काम करता था। बीते रविवार की शाम करीब सात बजे वह कंपनी से ड्यूटी कर लौटकर आया और दो मंजिले में बने अपने कमरे में जा रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे जमीन पर आ गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर घर से बाहर आए मकान मालिक ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने बताया कि मृतक नशे का आदी थी। परिजनों की ओर से शराब पीकर गिरने की बात कही जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही पता चलेगा।
मां को इलाज के लिए तीन हजार देने का किया था वादा
रुद्रपुर। मां को इलाज के लिए संतोष ने तीन हजार रुपये देने का वादा किया था। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बिलखती मां सूरजा देवी ने कहा कि रविवार दोपहर को बेटे ने उन्हें फोन कर स्वास्थ्य के बारे में पूछा था। उसने इलाज के लिए सोमवार को उनके खाते में तीन हजार रुपये डालने की बात कही थी। बेटे की मौत से मां को रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन

दिवाली से अकेला रहता था मृतक
रुद्रपुर। मृतक की मां सूरजा देवी ने बताया कि संतोष तीन साल पहले नौकरी के लिए रुद्रपुर आ गया था। इस दौरान उसके पिता रामसेवक भी उसने साथ में रहते थे। दिवाली के दिन पिता-पुत्र घर आए थे। इसके बाद बेटा वापस रुद्रपुर आ गया था लेकिन उसके पिता नहीं आए थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें