फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीमों को व्यापारियों ने लौटाया, हंगामा

विज्ञापन
रुद्रपुर मुख्य बाजार में नगर निगम की टीम का विरोध करते व्यापारी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
पुलभट्टा के निकट बरेली रोड पर रेलवे और हाईवे के मध्य की सरकारी जमीन पर 15 अतिक्रमणों को तहसील प्रशासन ने जेसीबी से ढहा दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन पर गरीबों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम विवेक प्रकाश, तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी राजस्व विभाग की टीम और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होेंने ग्रामीणों की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटाना शुरू किया। इस दौरान ग्रामीणों का कहना था कि पुलभट्टा क्षेत्र में बड़ी तादाद में पूंजीपतियों ने अतिक्रमण किया गया है लेकिन गाज सिर्फ गरीबों पर गिराई गई है।
तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ने बताया कि इस स्थान पर जो बुनियादें भरी गई थी वह तुड़वा दी गई हैं। सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नही जायेगा। इस मार्ग पर सभी अतिक्रमण हटाया जायेगा। वहां पर पिंटू, रामप्रसाद, ब्रजेश, सुरेंद्र आदि थे।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को व्यापारियों ने लौटाया
रुद्रपुर। अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम को व्यापारियों का विरोध झेलना पड़ा। व्यापारियों का आरोप है कि कर्मचारी हमेशा कुछ चुनिंदा गलियों से ही अतिक्रमण हटाते हैं। वहीं निगम अधिकारियों ने आरोप को बेबुनियाद बताया है।
मुख्य बाजार में फुटपाथों पर कई व्यापारियों ने अतिक्रमण किया है। इससे दिन भर जाम लगा रहता है। बुधवार सुबह नगर निगम की टीम ने फुटपाथों से रखा सामान उठा दिया था। दुर्गा मंदिर गली, मटके वाली गली, पांच मंदिर गली और पंजाबी मार्केट में अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों का क्राकरी, बर्तन, जूते का फड़ व अन्य सामान निगम ने जब्त कर किया। इससे छुड़वाने व्यापारी निगम दफ्तर भी पहुंचे। निगम ने पहले 500 रुपये का जुर्माना लगाया और अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। देर शाम निगम की टीम अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पहुंची गई। इससे व्यापारी भड़क गए और टीम का विरोध किया। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई और टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें