फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी होने पर खुद गाड़ी चिल्लाएगी चोर-चोर

Thu, 26 Feb 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बाजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केलाखेड़ा नगर के वार्ड नंबर छह निवासी बबलू उर्फ साजिद पुत्र बाबू ने एक ऐसी तकनीक खोजी है। जिसके तहत चोरी होने पर गाड़ी में लगा हॉर्न चोर-चोर की आवाज निकालेगा। साथ ही मोबाइल पर मिस कॉल भी आएगी। इस तकनीकी से चोर को आसानी से पकड़ा जा सकेगा। जिससे चोरी हुई गाड़ी का आसानी से पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

बबलू के अनुसार कार, ट्रैक्टर, ट्रक समेत विभिन्न वाहनों में इस तकनीक का प्रयोग कर वाहन को चोरी की वारदात से सुरक्षित रखा जा सकता है। इस यंत्र को मोबाइल फोन, एसएमएस, कंप्यूटर, एटीएम, फेसबुक, वॉट्सएप आदि की मदद से चलाया जा सकता है। गाड़ी चोरी हो जाने पर चलती हुई गाड़ी को मशीन मिस कॉल की सहायता से रोक देगी। गाड़ी रुक जाने पर सायरन चोर-चोर चिल्लाएगा। मशीन द्वारा लोकेशन के साथ सीसीटीवी कैमरे से चोर का भी पता लग जाएगा।
बुधवार को कोतवाल ओमप्रकाश शर्मा ने तकनीक यंत्र का ट्रायल किया। यंत्र को देखकर कोतवाल शर्मा भी चंकित रह गए। कोतवाल ओमप्रकाश शर्मा ने बबलू द्वारा बनाए यंत्र की तारीफ की। कोतवाली में यंत्र को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें