फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीतल को कुत्तों ने काटा, ग्रामीणों ने बांटा

Sun, 14 Aug 2016 11:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, खटीमा
विज्ञापन
चीतल का मांस नष्ट किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुरई रेंज के अंतर्गत कंपार्टमेंट बग्घा चौवन 45 के जंगल में कुत्तों द्वारा घेर कर नर चीतल को मार देने के बाद ग्रामीणों ने मांस को काटकर टुकड़े बना दिए। जिसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने चीतल को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो उनकी ग्रामीणों से तीखी नोंकझोंक हुई।
विज्ञापन


बाद में वन विभाग की टीम ने चीतल के मांस को कब्जे में लिया और करीब डेढ़ दर्जन ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बग्घा चौवन कंपार्टमेंट के माला खल्ला में कुत्तों ने घेरकर एक चीतल को मार डाला । जिसकी भनक लगते ही गांव के लोग भी वहां पहुंच गए और चीतल के टुकड़े कर उसके मांस को आपस में बांटने की तैयारी में थे कि वनकर्मी वहां पहुंच गए।

डिप्टी रेंजर हरीश नेगी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने चीतल को काटने को लेकर ग्रामीणों से झड़प हो गई। बाद में वन कर्मियों ने चीतल का 35 किलो मांस, खाल व सींग आदि को कब्जे में लेकर नष्ट कर दिया। वन विभाग ने करीब डेढ़ दर्जन ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। टीम में वन विभाग के बाबूराम यादव, महेश प्रसाद आर्य, कुलदीप पांडे, मनदीप अधिकारी, मदन सिंह बिष्ट, तेजपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें