फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ड्रा पर खत्म हुआ उद्घाटन मैच

Sun, 12 Oct 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर स्टे​​डियम में ​खिलाडियों के साथ पदा​धिकारी। खेल विभाग
विज्ञापन
रुद्रपुर। राज्य स्तरीय विद्यालयी बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता के अंडर-14, 17 और अंडर-19 के मुकाबले खेले गए। इसमें ऊधमसिंह नगर, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और अल्मोड़ा की टीमें शामिल हुईं। अंडर-19 का उद्घाटन मैच बागेश्वर और नैनीताल के बीच खेला गया। मैच का परिणाम एक-एक की बराबरी पर रहा।
विज्ञापन

मनोज सरकार स्टेडियम में रविवार को उद्घाटन डीएसओ जानकी कार्की और जिला युवा कल्याण अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत ने किया। अंडर-14 में पहला मुकाबला नैनीताल-पिथौरागढ़ के बीच हुआ। इसमें पिथौरागढ़ ने 1-4 से जीत हासिल की। बागेश्वर-ऊधमसिंह नगर में 5-1 से बागेश्वर, नैनीताल-देहरादून में मैच 4-4 से ड्रा और पौड़ी-देहरादून में पौड़ी ने 1-0 से जीत दर्ज की। अंडर-17 में अल्मोड़ा-ऊधमसिंह नगर में 0-7 से ऊधमसिंह नगर, पौड़ी-देहरादून में 4-4 से ड्रा, अल्मोड़ा-बागेश्वर में 1-4 से बागेश्वर, नैनीताल-पौड़ी में पौड़ी ने 0-3 से नैनीताल को हराया।
अंडर-19 में बागेश्वर-नैनीताल में 1-1 से मैच ड्रा, अल्मोड़ा-पौड़ी में पौड़ी ने 0-6, अल्मोड़ा-ऊधमसिंह नगर मैच में ऊधमसिंह नगर ने 5-7 से और बागेश्वर-देहरादून मैच में 0-2 से देहरादून ने जीत दर्ज की। वहां पर जिला खेल समन्वय दिनेश सिंह, जिला खेल समन्वयक कमल किशोर सक्सेना, रघु रावत, दीप कुमार पंत, गोविंद सिंह बिष्ट, अनिल राठौड़, हरीश देनाई, संजीव बुधौरी, नवीन भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें