रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में नाबालिग का बाल विवाह होने से पहले ही सखी वन स्टॉप सेंटर और पुलिस ने रुकवा दिया। बालिका के हाथों में मेहंदी लगी थी और हल्दी की रस्म भी हो चुकी थी। बालिका शाहजहांपुर की रहने वाली है और जीजा के यहां रह रही थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में नाबालिग बालिका के हाथों में मेहंदी सज चुकी थी और हल्दी की रस्म भी पूरी हो गई थी। स्वजन उसे वनखंडी मंदिर ले जाकर विवाह कराने की तैयारी में थे, लेकिन सूचना मिलने पर सखी वन स्टॉप सेंटर और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर बाल विवाह रुकवा दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को सखी वन स्टॉप सेंटर रुद्रपुर को चामुंडा मंदिर के पास बाल विवाह कराए जाने की सूचना मिली। केंद्र की टीम ने तत्काल ट्रांजिट कैंप पुलिस से संपर्क किया और युवक के घर का पता लगाकर मौके पर पहुंची। जांच के दौरान बालिका युवक के पड़ोस में मिली। उसके हाथों में मेहंदी लगी थी और हल्दी की रस्म हो चुकी थी। बताया गया कि बालिका मूल रूप से शाहजहांपुर की रहने वाली है और अपने जीजा के यहां रह रही थी। जीजा बचपन से उसकी परवरिश कर रहे हैं।
टीम ने हस्तक्षेप कर विवाह रुकवाया। केंद्र प्रशासक कविता गहलोत और केस वर्कर सीमा ने बालिका की सुरक्षा और संरक्षण की प्रक्रिया शुरू की। कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि बाल विवाह रुकवा दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।