फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: महिलाओं के कुंडल झपटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार, दो सोने के कुंडल बरामद

Fri, 20 Nov 2026 03:29 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में महिलाओं के कानों से सोने के कुंडल झपटकर फरार होने के मामले में पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
महिलाओं के कानों से कुंडल झपटने वाले महिला समेत दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में महिलाओं के कानों से सोने के कुंडल झपटकर फरार होने वाले महिला समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से छीने गए दोनों सोने के कुंडल बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 18 नवंबर को बालाजी पुरम निवासी मुनेन्द्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मां के कानों से बाइक सवार महिला और पुरुष कुंडल झपटकर फरार हो गए। इसी दिन उर्मिला राय ने भी दुर्गा मंदिर से लौटते समय अपने कुंडल छीनने की शिकायत दी थी। दोनों घटनाओं में एक ही बाइक का इस्तेमाल किया गया था।

एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर गठित टीम ने 20 नवंबर को आनंदपुर रोड स्थित परमल टाउन के पास से राहुल रस्तोगी निवासी ट्रांजिट कैंप और रवीना निवासी बरेली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में दोनों के पास से एक-एक सोने का कुंडल बरामद हुआ। पीड़ितों ने कुंडलों की पहचान भी कर ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें