फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur: रंगोत्सव होली मिलन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री, बोले- होली हमारी समृद्ध सांस्कृतिक पहचान

Mon, 02 Mar 2026 11:21 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

काशीपुर नगर निगम परिसर में आयोजित रंगोत्सव होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत कर प्रदेश की लोक संस्कृति और विकास कार्यों पर जोर दिया।
विज्ञापन
काशीपुर में मुख्यमंत्री को सम्मानित करते मेयर दीपक बाली। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर के नगर निगम परिसर में आयोजित रंगोत्सव होली मिलन समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसमूह को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान है।

नगर निगम प्रांगण में आयोजित समारोह का मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस दौरान मेयर दीपक बाली व विधायक त्रिलोक सिंह चीमा समेत अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे आज होली महोत्सव के माध्यम से आप सभी के बीच आकर इस पावन पर्व को मनाने का अवसर मिला है। उन्होंने आयोजन के लिए नगर निगम की पूरी टीम व मेयर बाली को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम का आयोजन नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को सहेज कर उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य है। मुख्यमंत्री ने अपने बाल्यकाल की होली की यादें साझा की।

वहीं सीएम ने कहा कि सरकार काशीपुर के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास केवल कागज़ों तक सीमित न रहे, बल्कि जमीन पर दिखाई दे। कहा कि काशीपुर में 133 एकड़ क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर पार्क विकसित किया जा रहा है। जिसमें 16 औद्योगिक इकाइयों का आवंटन हो चुका है। काशीपुर-रामनगर राजमार्ग को फोरलेन करने के लिए 494 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है। वहीं 3 किलोमीटर लंबा मिनी बाईपास शुरू हो चुका है। 4 करोड़ रुपए की लागत से एआरटीईओ कार्यालय का निर्माण किया गया है, और 7 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से काशीपुर, हरिद्वार और ऋषिकेश में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक की सुविधा शुरू की गई है।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि लगभग 1950 करोड़ रुपए से काशीपुर में पेयजल, सीवरेज, सड़क सुधार और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य प्रगति पर हैं। रोजगार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 1100 करोड़ रुपए की औद्योगिक हब परियोजना तथा 100 करोड़ रुपए की अरोमा पार्क परियोजना पर भी कार्य चल रहा है। शहर में बहुमंजिला पार्किंग और नए तहसील कार्यालय का निर्माण कार्य जारी है। चैती मंदिर को मानसखंड कॉरिडोर से जोड़कर इसे विकसित करने के लिए भी कार्य कर रही है।

"रंगोत्सव" कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक-संस्कृति को आगे बढ़ाते आ रहे लोक गायक इंदर आर्या, गोविंद दिगारी, खुशी जोशी, पूर्वांचल के गायक आलोक कुमार के अलावा फूलों की होली के लिए ब्रज के रास कलाकारों की लोक परंपराओं पर आधारित होली गीतों व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। यहां पर विधायक शिव अरोरा, जसपुर विधायक आदेश चौहान, रूद्रपुर मेयर विकास शर्मा, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, जसपुर के पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, जिलाध्यक्ष मनोज पाल, गुंजन सुखीजा, सायरा बानो, खिलेन्द्र चौधरी, पूर्व मेयर ऊषा चौधरी के अलावा डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसएसपी अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें