गदरपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस और प्रशासन ने नगर क्षेत्र में संयुक्त रूप से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ओवरलोड वाहनों, तेज रफ्तार से चल रहे वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने वाहनों के आवश्यक प्रपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, बीमा और हेलमेट की जांच की।
कार्रवाई के दौरान नियमों की अनदेखी करने पर दस वाहनों के चालान किए गए, जबकि दो वाहनों को सीज कर दिया गया। वहीं, स्कूली बसों की विशेष रूप से जांच की गई। एसडीएम ऋचा सिंह ने बसों में इमरजेंसी दरवाजे, अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी कैमरे व सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया। एसडीएम ऋचा सिंह ने बताया कि यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। इस दौरान कोतवाल संजय पाठक, एएसआई पान सिंह पालनी, उमेश जोशी, कुंदन सिंह, शिवराज सिंह मेहरा आदि मौजूद थे। संवाद