खटीमा के बिचपुरी गांव में संस्था के भवन को सील करती पुलिस। - स्रोत- ग्रामीण।
खटीमा। ग्राम बिचपुरी में एक संस्था की ओर से दूसरे धर्म के प्रचार-प्रसार का क्षेत्र के ग्रामीणों ने सामूहिक विरोध किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। इसके बाद संस्था के भवन को सील कर दिया है।
पुलिस ने सोमवार को ग्राम बिचपुरी में एक संस्था की ओर से धर्म विशेष के प्रचार-प्रसार करने की सूचना मिली थी। उक्त संस्था का स्थानीय ग्रामीणों की ओर से सामूहिक रूप से विरोध किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाल विजेंद्र शाह व चकरपुर चौकी प्रभारी विकास कुमार ने टीम ने मौके का मुआयना किया। ग्रामीणों ने उक्त संस्था के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि जांच में पाया गया कि संस्था वर्ष 2013 से क्षेत्र में कार्य कर रही है लेकिन वर्तमान परिस्थितियों और जनता के आक्रोश को देखते हुए शांति भंग होने की आशंका थी।
इधर, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार को चकरपुर चौकी प्रभारी विकास कुमार ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अग्रिम आदेशों तक संस्था के समस्त कार्यों को स्थगित करने का नोटिस थमाया।
-
वर्जन
क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। किसी भी विवादित गतिविधि को अनुमति नहीं दी जाएगी। वर्तमान में खटीमा बिचपुरी गांव में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और पुलिस हर गतिविधि पर नजर रख रही है।
- मणिकांत मिश्रा, एसएसपी, ऊधमसिंह नगर।