फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजाला अस्पताल की निशुल्क सेहत चौपाल में 84 की हुई जांच

विज्ञापन
उजाला अस्पताल के सेहत चौपाल शिविर में जांच कराते लोग। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। उजाला अस्पताल यूनिट टू की ओर से रविवार को गांव वैंथवाला में निशुल्क सेहत चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान 84 लोगों की निशुल्क जांच की गई। डॉ. सुमित और कैंप इंचार्ज संदीप द्विवेदी की टीम ने लोगों को आयुष्मान कार्ड से निशुल्क इलाज की जानकारी दी। बताया कि उजाला अस्पताल आयुष्मान कार्ड से लोगों का निशुल्क इलाज करता है। इस सुविधा का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

रामनगर रोड स्थित उजाला अस्पताल यूनिट दो के हेड डॉ. मोहम्मद शाहिद ने बताया कि चौपाल में कुल 84 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। जांच में कुछ लोगों में बीमारियों के लक्षण दिखे। ऐसे लोगों को अस्पताल आकर इलाज कराने की सलाह दी गई।
कहा कि चौपाल में परामर्श लेने वाले लोगों को अस्पताल में इलाज व जांच कराने पर विशेष रियायत दी जाएगी। कैंप इंचार्ज संदीप द्विवेदी ने बताया कि चौपाल में लोगों को डायबिटीज और हाइपरटेंशन के बारे में बताया गया। लोगों ने इस आयोजन को खूब सराहा। ऐसे शिविर भविष्य में भी लगाने की मांग की। इस दौरान कैंप आयोजक उपेंद्र, नगमा, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें