फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फुटपाथ से हटाया अतिक्रमण, 12 दुकानदारों का चालान

Tue, 21 Feb 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर। नगर पंचायत प्रशासन की टीम ने मुख्य बाजार में अभियान चलाकर फुटपाथ और सड़क किनारे दुकानदारों की ओर से अतिक्रमण कर रखे सामान को हटवाया। इस दौरान 12 दुकानदारों का चालान किया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत ईओ सरोज गौतम और एसओ अनिल उपाध्याय के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मंगलवार को नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम को देखकर कुछ दुकानदारों ने स्वयं नाली से बाहर रखे गए सामान को हटा लिया। दुकानदारों की ओर से सड़क किनारे रखे गए होर्डिंग्स को टीम ने जब्त कर लिया। इस दौरान टीम और दुकानदारों के बीच कई जगह नोकझोंक भी हुई। टीम ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि फुटपाथ पर उन्होंने दोबारा अतिक्रमण करने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ईओ ने बताया कि अभियान के दौरान 12 दुकानदारों का चालान कर साढ़े चार हजार रुपयों का अर्थदंड वसूला गया। कुछ दुकानदारों ने चालान लेने से इनकार किया है, जिनके खिलाफ कोर्ट चालान की कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि सड़क की पटरी पर दोबारा सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ भविष्य में पुलिस एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। टीम में निर्मल पाण्डे, चंद्रपाल बत्रा, हरिदास हाल्दार, रवि कुमार, क्लेडियस, धनीराम, बनवारी, नव कुमार, बलवंत सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें