फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सदस्यों को मिलेगा आठ फीसदी लाभांश

Tue, 21 Feb 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। बहुउद्देश्यीय किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के 56वें वार्षिक अधिवेशन (एजीएम) में सदस्यों को आठ प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की गई। वर्ष 2015 से पहले के मृतक सदस्यों के बकाया ऋण जमा करने पर ब्याज में 50 प्रतिशत छूट मिलेगी। इसके साथ ही वर्ष 2022-23 में 34 लाख और वर्ष 2023-24 के लिए 36,25,000 रुपये के लाभ का अनुमानित बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन

समिति परिसर में मंगलवार को मुख्य अतिथि एमएस मर्तोलिया उपनिबंधक सहकारी समितियां कुमाऊं, पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस, पूर्व डीसीबी अध्यक्ष सुभाष बेहड़, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह, भाजपा नेता अशोक हुड़िया की मौजूदगी में एजीएम हुई। इसमें एमडी रुचि शुक्ला ने पिछले अधिवेशन की कार्यवाही पढ़कर सुनाई। समिति के अध्यक्ष लेखराज तनेजा ने समिति की स्थिति बताई। उन्होंने इस वर्ष किसानों को पांच प्रतिशत से बढ़ाकर आठ प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की।
मुख्य अतिथि एमएस मर्तोलिया ने कर्मचारियों को किसान हित में कार्य करने एवं किसानों को अपने ऋण की समय से अदायगी करने की बता कही। वहां क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष योगेश पानू, टीकम खेड़ा, अमरनाथ चुघ, अहमद हसन, अनिल गगनेजा, चिमन लाल, तीरथ राज सीकरी, विजय भुड्डी, गोकुल चंद खेड़ा, शैलेंद्र शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें