दिल्ली में दिव्यांगता एवं मनो सामाजिक समायोजन पुस्तक का विमोचन करते केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पो?
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। एसबीएस डिग्री कॉलेज के बीएड विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अनिल कुमार सिंह की पुस्तक ‘दिव्यांगता एवं मनो सामाजिक समायोजन’ का विमोचन केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने दिल्ली में अपने आवास पर किया। पुस्तक में दिव्यांग बच्चों के जीवन में आने वाली समस्याओं को दर्शाया गया है।
दिव्यांग अपने जीवन में किन चुनौतियों का सामना करते हैं, वह बात बहुत बारीकी से समझाई गई है। पुस्तक में प्राध्यापक ने मूक बधिर, अंधे, शारीरिक रूप से अक्षम और मानसिक रूप से मंदित बच्चों पर ध्यान दिया है। विमोचन के दौरान वहां राज्यसभा सांसद जुगल माथुर लोखनवाला भी मौजूद रहे। (संवाद)