रानीबाग में चल रहे फायरिंग प्रशिक्षण में भाग लेते जेसीज स्कूल के एनसीसी कैडेट्स।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। यूके 78 वाहिनी हल्द्वानी की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर के 40 स्कूल, कॉलेजों के कैडेटों का वार्षिक फायरिंग प्रशिक्षण रानीबाग में शुरू हो गया। 11 फरवरी तक चलने वाले प्रशिक्षण में जेसीज स्कूल के 118 कैडेट भाग ले रहे हैं। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय रुड़की के ग्रुप कमांडर बिग्रेडियर रविंद्र गुरूंग के निर्देश पर यूके 78 वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल राजेश कौशिक की अगुवाई में प्रशिक्षण हो रहा है। वहां जेसीज के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर, एएनओ बृजेश उपाध्याय, केयर टेकर रमा भट्ट, मंजू खनी हरेंद्र सिंह आदि थे।