काशीपुर। सचिव जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन दीपक कुमार गैरोला ने जनगणना कार्यों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों से 20 मई तक भवन गणना का कार्य पूरा करने को कहा।
सचिव गैरोला ने सोमवार को आईजीएल गेस्ट हाउस में शहर व ग्रामीण क्षेत्र में जनगणना कार्य में जुटे चार्ज अधिकारियों से समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। सचिव ने कार्य में आ रही समस्याओं को सुना और उसके निस्तारण को मार्गदर्शन किया। बैठक में काशीपुर, बाजपुर और जसपुर तहसील के तहसीलदार व चार्ज अधिकारी से कहा कि वह दैनिक रूप से समीक्षा करें। चार्ज अधिकारियों व तहसीलदार ने बताया कि लगभग 50 फीसदी भवन गणना का कार्य पूरा हो चुका है।
समीक्षा बैठक में तहसीलदार काशीपुर पंकज चंदोला, तहसीलदार बाजपुर प्रताप सिंह चौहान, तहसीलदार जसपुर दिलीप सिंह, ईओ महुआखेड़ा गंज सतीश कुमार, ईओ गढ़ीनेगी संजय कुमार, नगर निगम के एसएनए शालिनी नेगी और विनोद लाल आदि थे।