फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सीडीओ ने की ब्लॉकों में चल रहे कार्यों की समीक्षा

विज्ञापन
रुद्रपुर में खंड विकास अ​धिकारियों के साथ बैठक करते सीडीओ मनीष कुमार। सू.वि.
विज्ञापन
रुद्रपुर। सीडीओ मनीष कुमार ने मनरेगा, एनआरएलएम, लखपति दीदी, पीएम आवास (ग्रामीण), पीएम जनमन, सारा के तहत जल संरक्षण आदि योजना के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट देखी। सीडीओ ने कहा कि कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले ग्राम विकास अधिकारियों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में सीडीओ मनीष कुमार ने जिले भर के बीडीओ की बैठक लेकर जिले में संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्य के सापेक्ष स्वीकृत आवास, अनुपलब्ध और भूमिहीन व्यक्तियों की जानकारी ली। उन्होंने आवासहीन परिवारों को जल्द आवास उपलब्ध कराने के लिए व्यक्तिगत रूचि लेते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। ब्लॉक क्षेत्रों में वसूली प्रक्रिया में शिथिलता लाने को कहा। कहा कि निर्माणाधीन आवासों को जल्द पूरा किया जाए। न्यायालयों में लंबित विवादित प्रकरणों में राजस्व विभाग से समन्वय बनाकर नई भूमि का चयन किया जाए। वहां परियोजना निदेशक अजय सिंह, निदेशक आरसेटी वरूण पंत, बीडीओ बीबी जोशी, केएस सामंत, कुंदन सिंह, असित आनंद, कमल किशोर पांडे, धर्मेन्द्र सिंह आदि थे।

मनरेगा के तहत प्रोजेक्ट उन्नति के लिए लाभार्थियों को प्रशिक्षण के निर्देश
सीडीओ ने कहा कि मनरेगा के तहत प्रोजेक्ट उन्नति के लिए लाभार्थियों को उचित प्रशिक्षण दें। एनआरएलएम के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों को बैंकों के माध्यम से वित्त पोषण कराएं। उन्होंने लखपति दीदी योजना को परवान चढ़ाने के लिए सर्वे कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। सारा के तहत जल संरक्षण के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें