फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अधिक दाम पर बिक रही थी शराब, सीसीटीवी भी थे खराब

Sun, 04 May 2025 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। काशीपुर और जसपुर में आबकारी विभाग ने शराब की अधिकृत दुकानों पर आकस्मिक छापे मारकर ओवर रेट व अनियमितताओं जांच की। यहां एमआरपी से अधिक पर शराब बिक रही थी।
विज्ञापन

काशीपुर में रामनगर के आबकारी निरीक्षक उमेश पाल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि इस दौरान टीम ने लगभग 10-12 दुकानों पर गोपनीय खरीदारी करवाकर ओवर रेट के मामले पकड़े और कई दुकानों पर अनियमिताएं पकड़ी।
पाल ने कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। बाजपुर के आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह के नेतृत्व में टीम ने जसपुर क्षेत्र की 12 दुकानों पर छापे मारे। धर्मपुर चौराहे की अंग्रेजी शराब की दुकान पर बीयर और शराब की बोतल पर पांच रुपये अतिरिक्त लिए जा रहे थे। टीम ने 11 दुकानों पर कई अनियमितताएं पकड़ी।
विज्ञापन

कहीं पर निरीक्षण पंजिका गायब थी, तो कहीं दुकानों के बाहर रेट लिस्ट नहीं लगी थी। कई दुकानों पर पुरानी रेट लिस्ट चस्पा थी। जिस पर पूर्व में रहे आबकारी निरीक्षक का मोबाइल नंबर अंकित था। कई दुकानों पर सीसीटीवी सही नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें