फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: महुआडाबरा में लगेंगे सीसीटीवी, संदिग्धों पर रहेगी नजर

Sun, 16 Feb 2025 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। नगर पंचायत महुआडाबरा के प्रमुख जगहों पर अब सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए बोर्ड बैठक में सभासदों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया है।
विज्ञापन


शनिवार को नगर पंचायत महुआडाबरा के सभागार में पालिकाध्यक्ष गायत्री देवी की अध्यक्षता में पहली बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। ईओ आदित्य जोशी ने बैठक का एजेंडा पढ़ा। इस दौरान छह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। ईओ ने बताया कि नगर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने, बेहतर सफाई व्यवस्था, पथ प्रकाश के लिए सोलर लाइट, सड़क एवं नालियों की मरम्मत, नए हैंडपंप लगाए जाने एवं नगर वासियों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने की सहमति बनी है।
पालिका बोर्ड की बैठक में सर्वांगीण विकास का लिया संकल्प



गदरपुर। नगरपालिका सभागार में अध्यक्ष मनोज गुंबर की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें प्रत्येक वार्डों के सर्वांगीण विकास की रूपरेखा तय की गई।



ईओ संजीव मेहरोत्रा ने पिछली बैठक की कार्यवाही को पढ़कर सुनाया। बैठक में राज्यवित्त आयोग और पालिका फंड से नगर में विकास कार्य, पार्कों का सौंदर्यीकरण, तिरंगा झंडा लगाए जाने, स्ट्रीट वेंडरों को सिनेमा रोड पर चयनित स्थान पर बैठाने सहित सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए उपकरण की खरीद पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




वार्डों में जल संचय के लिए टंकी का निर्माण, ठंडी नदी की पिचिंग, बंदरों को पकड़वाने और आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर/जेब्रा क्रॉसिंग बनाने के लिए लोनिवि से पत्राचार करने पर सहमति जताई गई। इस दौरान राधा मौर्य, नरगिस, सचिन गुप्ता, रजत कुमार, परमजीत सिंह, रमन छाबड़ा आदि मौजूद रहे।



फोटो :11पी: गदरपुर पालिका बोर्ड की बैठक में शामिल पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर और सभासद गण। पालिका प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें