काशीपुर। उत्तरांचल बैंक कर्मचारी यूनियन जिला ऊधम सिंह नगर इकाई की बैठक बाजपुर रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा पर संपन्न हुई। संयोजक कामरेड अर्पित सिंह व जिला उप मंत्री रहे कामरेड मेहरोत्रा ने बताया कि वित्त मंत्रालय और भारत सरकार ने बैंक कर्मचारियों के लिए जो वायदे किए थे। वह अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। इसमें बैंक का कार्य एक हफ्ते में पांच दिन हो और बैंकों में काफी समय से नई भर्ती नहीं होने, अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने, बैंक कर्मचारियों की बैंक में सुरक्षा प्रमुख मांग थी। ग्रेच्युटी को टैक्स फ्री किया जाए। बैंक में स्टाफ के नाम से जो वेलफेयर फंड है। बैठक का संचालन सहायक महामंत्री कामरेड स्वतंत्र कुमार मेहरोत्रा ने किया। इस दौरान कामरेड अमित कुमार, हरिओम राजू, विकास गौतम, संजय, जगदीप सिंह बिष्ट, शोभा रानी, अपर्णा, ज्योति पांडे आदि रहे।