फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th Result 2024: सोशल मीडिया से दूर रहकर टॉपर बने आशुतोष, पाए 98.4 फीसदी अंक; जानिए कैसे पूरा किया सपना

Mon, 13 May 2024 07:39 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

CBSE 12th Result 2024: आशुतोष कुमार बिष्ट ने 12वीं कक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर काशीपुर में टॉप किया है। वे साईं पब्लिक स्कूल के छात्र हैं।
 
विज्ञापन
CBSE Board Result 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम में कड़ी मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन से कचनाल गाजी मानपुर रोड निवासी आशुतोष कुमार बिष्ट ने 12वीं कक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर काशीपुर में टॉप किया है। वे साईं पब्लिक स्कूल के छात्र हैं।

विज्ञापन


आशुतोष ने बताया कि पिता स्व. गिरीश चंद्र सिंह बिष्ट सेना में गढ़वाल राइफल इकाई में नायब सूबेदार थे। 19 मई 2022 को शिलांग चेन्नई में ड्यूटी के दौरान बीमारी से उनके निधन की सूचना मिली। इस दौरान वह 10वीं हिंदी प्रश्न पत्र की परीक्षा देकर लौटे थे। लेकिन हिम्मत नहीं हारी और अपने लक्ष्य से नहीं भटके। 10वीं में भी 95 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और विद्यालय में पढ़ाए गए पाठयक्रम का अभ्यास किया। अकाउंट का एक ट्यूशन लिया।

ये पढ़ें- CBSE Board Result 2024: रिजल्ट जारी, अनुष्का प्रीतम ने तोड़े सभी रिकॉर्ड...प्राप्त किए 99.2 फीसदी अंक

साथ ही यूट्यूब से भी पढ़ाई की। सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। छोटा भाई अखिलेश बिष्ट भी इसी विद्यालय में कक्षा 9 का छात्र है। माता अंकिता बिष्ट गृहिणी हैं। वह मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं। कहा कि आने वाले बोर्ड के छात्र सोशल मीडिया से दूरी बनाकर कठिन परिश्रम करते रहें तो उन्हें सफलता जरुर मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें