फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा संचालकों के साथ मारपीट मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई जांच शुरू

विज्ञापन
केलाखेड़ा स्थित ढाबे पर जांच पड़ताल करती सीबीआई टीम। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर/केलाखेड़ा। ढाबा संचालकों के साथ मारपीट के मामले में सीबीआई टीम ने ढाबा संचालकों से पूछताछ की। सीबीआई टीम के पहुंचने से पुलिस महकमे में खलबली मची है।
विज्ञापन

28 जुलाई को पुलिस ने केलाखेड़ा क्षेत्र में ढाबा संचालकों के साथ मारपीट की थी। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मारपीट की शिकायत ढाबा संचालकों ने पुलिस अधिकारियों से की थी, लेकिन मामला पुलिस से जुड़ा होने से जांच में हीलाहवाली की गई। घटना के अगले दिन पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज डिलीट कर दिए और धमकी दे गए कि किसी को मारपीट के बारे में बताया तो ढाबे को सीज कर दिया जाएगा।
ढाबा संचालक अनिल शर्मा और विपिन शर्मा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। सात अगस्त को हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता ने सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग कोर्ट में दिखाई थी। न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की एकलपीठ नेे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एसएसपी दलीप सिंह कुंवर को तलब कर फटकार लगाई और संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था।
विज्ञापन

साथ ही अदालत ने मामले में सीबीआई जांच कराने के आदेश दिए थे। उसके बाद एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने आठ अगस्त को केलाखेड़ा एसओ ओमप्रकाश को लाइन हाजिर कर बेरिया दौलत पुलिस चैकी इंचार्ज प्रकाश चंद और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस की किरकिरी होने पर ढाबा संचालकोें को सुरक्षा मुहैया कराई गई।
शनिवार को एएसपी राजेश भट्ट ने पुलिस टीम के साथ जाकर ढाबे पर जांच और ढाबा संचालकों के बयान दर्ज किए थे। सोमवार को शाम सीबीआई टीम ने केलाखेड़ा में डेरा डाल दिया। ढाबे पर जाकर इसके संचालकों से पूछताछ की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सीबीआई के अधिकारियों ने सोमवार को शाम चार बजे से लेकर देर शाम साढ़े आठ बजे तक ढाबे पर बारीकी से पूछताछ कर बयान दर्ज किए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें