काशीपुर। एक पखवाड़े बाद सरकारी अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन होने लगेंगे। इसके लिए विभाग में नेत्रों के अल्ट्रासाउंड करने मशीन भी उपलब्ध हो चुकी है। अभी तक करीब 35 मरीज ऑपरेशन के लिए चिह्नित कर लिए है।
एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में संविदा पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गीतांजलि तिवारी ने छह मई को तैनाती ले ली है। उन्होंने नेत्र विभाग के वार्ड, ओपीडी कक्ष की व्यवस्थाओं को देखा। ओटी में रखीं मशीनें और उपकरण ठीक पाए गए।
इसकी सफाई भी करा दी गई है। उन्होंने ओपीडी में मरीजों का इलाज करना शुरू कर दिया है। लैंस की भी डिमांड की जा रही है।