फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अप्रैल का राशन बंटा नहीं, मई का उठा नहीं, शिकायत पर दुकान सील

Wed, 21 May 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। अनियमितताएं पाए जाने पर राशन की दुकान को सील कर दिया गया। एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एसडीएम चतर सिंह चौहान ने मंगलवार को वरिष्ठ पूर्ति निरीक्षक मुकुल गजरोला एवं मीनाक्षी रावत के साथ मोहल्ला नत्था सिंह स्थित राशन की दुकान पर छापा मारा। टीम को यहां दुकान बंद मिली। अधिकारियों की फटकार के लगभग आधे घंटे बाद डीलर ने दुकान का ताला खोला। अफसरों ने वीडियोग्राफी कर दुकान में रखे चावल के बोरों की जांच की। एसडीएम ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि दुकान में रखा राशन अप्रैल माह का है, जिसे डीलर ने उपभोक्ताओं को नहीं बांटा है। दुकान को सील कर पूर्व निरीक्षक को जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उधर, पूर्ति निरीक्षक मुकुल गजरोला ने बताया कि अनियमितताएं पाए जाने पर दुकान को पहले ही निलंबित कर संचालन की जिम्मेदारी डीलर/संचालक राजकपूर को सौंपी गई थी। अटैच होने के बाद वह भी अपनी देखरेख में किसी अन्य लड़कों से कार्य करा रहा था। प्रथम दृष्टया संचालक को नोटिस जारी कर दो दिन में रखे राशन के बारे में अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि डीलर ने मई माह का राशन भी नहीं उठाया, स्टॉक भी वेरिफाई नहीं कराया और नक्शा भी जमा नहीं किया। मंगलवार को हुई छापे की अचानक कार्रवाई से अन्य राशन डीलरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें