फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रिटायर्ड फौजी के घर से दो लाख की नकदी व जेवरात चोरी

Thu, 08 May 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। शादी में शामिल होने गए रिटायर्ड फौजी के घर का ताला तोड़कर चोर दो लाख नकदी व जेवरात चुरा ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम गंगापुर गोसाई, आदर्श नगर निवासी त्रिलोक सिंह बिष्ट ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ तीन मई की सुबह शादी समारोह में शामिल होने पहाड़ गए थे। उसी रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी, सोने की चेन, अंगूठी, कान की बाली दो जोड़ी, नाक के दो फूल, चांदी की दो जोड़ी पायल, तीन हसली, दो मंगलसूत्र, आर्मी रिटायर्ड आई कार्ड और कुछ फोटो भी चोरी कर लिए। बताया कि चोरी हुए सामानों की कीमत लगभग 2.05 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि पड़ोसियों ने घर में चोरी की सूचना दी, जिसके बाद वह वापस लौटे। उन्होंने पुलिस से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें