फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा का वीजा दिलाने के नाम पर महिला से 28.75 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। महिला ने विदेश भेजने का आइलेट सेंटर चलाने वाले स्वामी पर साथी के साथ मिलकर कनाडा का वीजा दिलाने के नाम पर 28.75 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर ठगी के दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सिसईखेड़ा गांव की रंजीत कौर पत्नी जसवीर सिंह ने शुक्रवार को थानाध्यक्ष केसी आर्य को तहरीर सौंपी। बताया कि वह किसी काम से कनाडा जाना चाहती थी। 20 जुलाई 2021 को रुद्रपुर के गुरुद्वारा रोड आवास विकास स्थित आइलेट आफिस कैरियल प्लस कॉन्सोनेंट के स्वामी पुरानी मंडी किच्छा निवासी सुखबीर सिंह बेदी से मिलीं। ऑफिस में सुखबीर बेदी ने 901 टावर वन पारसनाथ ग्रेटर नोएडा निवासी राकेश ओझा से मिलाया। दोनों ने कहा कि वह विदेश भेजने के साथ ही वर्क परमिट दिलाकर वहां नौकरी भी लगवाते हैं।
तहरीर में बताया कि 28 लाख 75 हजार रुपये में कनाडा भेजने की बात हुई। दो अगस्त 2021 को उन्होंने पांच व 25 अक्तूबर 2021 को सात लाख रुपये नकद दिए। शेष रकम राकेश के खाते में छह बार में ट्रांसफर करवाई। बताया कि आखिरी किस्त ढाई लाख रुपये की इसी साल 22 अप्रैल को ट्रांसफर की गई है। 30 मई को उनको फर्जी मेल आया। मेल में उनके कागजात जमा न होने के चलते बीजा जारी न होने की सूचना मिली। इस पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। 15 जून को वह अपने पति व अन्य लोगों के साथ रुद्रपुर स्थित आफिस गई।
विज्ञापन

सुखबीर बेदी ने कहा कि उन्होंने पैसे राकेश ओझा को दिए हैं, उन्हीं से मांगे और ऑफिस से निकाल दिया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर उनके साथ ठगी की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ बीएस भंडारी ने बताया कि ठगी के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने, एसओ को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें