रुद्रपुर। मेडिकल स्टोर मालिक से काशीपुर बाइपास रोड पर सोने की चेन ठगने के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस अभियुक्तों को चिह्नित करने में जुटी है।
आवास विकास निवासी चिमन लाल कामरा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 13 मई की शाम आवास विकास की ओर जा रहा था। अग्रसेन चौक के पास पीछे से बुलेट सवार दो व्यक्तियों ने उन्हें रोका। उन्होंने खुद को पुलिस कर्मी बताते हुए अपना कार्ड दिखाया। दोनों ने चेकिंग करते हुए उनकी जेबों को टटोला और उनकी स्कूटी की डिग्गी को खोलकर दिखाने के लिए कहा था। दोनों ने कहा कि माहौल इतना खराब चल रहा है। दोनों के कहने पर उसने अपनी सोने की चेन को उतारकर उनकी ओर से दिए कागज में लपेटकर स्कूटी की डिग्गी में रख दिया। घर पहुंचे तो डिग्गी में रखे कागज के अंदर नकली चेन और अंगूठी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।