फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 15 जून से पहले ऐंठा और खकरा नाले की सफाई के निर्देश

Sat, 17 May 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को ऐंठा और खकरा नाले का निरीक्षण कर अधिकारियों को 15 जून से पहले नालों का सफाई कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने खकरा नाले के राजीव नगर से ग्राम चांदा तक चैनलाइजेशन व सफाई के लिए सिंचाई विभाग के लिए 14.24 लाख की धनराशि स्वीकृत की। डीएम भदौरिया ने कहा कि इस वर्ष खटीमा शहर में वर्षाकाल में जलभराव की स्थिति कतई उत्पन्न न हो। उन्होंने खकरा नाले में बाजार क्षेत्र में पुल के पास, किनारे में जाली लगाने के निर्देश भी दिए, ताकि कोई नाले में कूड़ा डाल सके। उन्होंने कहा की 15 जून से पहले नाले की सफाई अनिवार्य रूप से की जाए। साथ ही नाले में कूड़ा डालने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वहां पर सीडीओ मनीष कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई आनंद सिंह नेगी आदि थे। संवाद
विज्ञापन



बरसात से पहले नालों की तलीझाड़ सफाई के निर्देश

बाजपुर। एसडीएम डाॅ. अमृता शर्मा ने नगर क्षेत्र के नालों और सहायक नहर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बरसात से पहले नालों की तलीझाड़ सफाई पांच दिन के भीतर करने के लिए पालिका ईओ को निर्देशित किया, जबकि एसडीएम कार्यालय के पास से गुजर रही नहर की सफाई करने के लिए सिंचाई विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने रामपुर रोड सहित अन्य मार्गों पर नगर क्षेत्र के नालों का स्थलीय निरीक्षण कर नागरिकों से वार्ता की। उन्होंने नालों पर सफाई के दौरान व्यवधान करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए कहा है। वहां ईओ मनोजदास, राजू पांडेय आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें