फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों ने किया छात्रा को अगवा करने का प्रयास

Sat, 03 Oct 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 ट्यूशन से घर लौट रही डिबडिबा निवासी छात्रा को डस्टर कार सवारों ने अगवा करने का प्रयास किया। किसी तरह उनके चंगुल से छूटी छात्रा के शोर मचाने और लोगों के एकत्र होने पर आरोपी फरार हो गए। बाद में पीड़ित पक्ष ने कार सवारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर सौंपी।
विज्ञापन

 उत्तर प्रदेश, जिला रामपुर, थाना बिलासपुर के ग्राम डिबडिबा सुभाष नगर निवासी 16 वर्षीय किशोरी शुक्रवार की सुबह ट्यूशन पढ़ने रुद्रपुर आई हुई थी। सुबह करीब नौ बजे वह पैदल ही घर की ओर जा रही थी। इसी बीच नवोदय बिजलीघर के पास डस्टर कार सवारों ने उसका रास्ता रोक लिया। इससे पहले कि छात्रा कुछ समझ पाती, कार में से चार युवक बाहर निकले। उन्होंने पहले छात्रा को पकड़ लिया और बाद में उसका मुंह बंद करने के लिए रुमाल से ढक दिया। इस बीच छात्रा की चारों युवकों से खूब खींचातानी हुई। जिससे छात्रा उनके चंगुल से छूट गई और शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी युवक कार से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और जानकारी ली। बाद में पीड़ित छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंप आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें